{"_id":"65c7dae7bcff786ecf0d01c4","slug":"case-on-5-in-tried-to-murder-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-119110-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हत्या के प्रयास और छेड़खानी में पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हत्या के प्रयास और छेड़खानी में पांच पर केस
Sun, 11 Feb 2024 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 11 Feb 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
पोखरभिंडा गांव में जमीन विवाद में हमला करने का आरोप
फॉलोअप-
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। जमीन के विवाद में धारदार हथियार से हमला कर घायल करने व घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला तरकुलवा थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव का है़।
थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव के मुन्ना पुत्र हफीजुल्लाह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि नौ फरवरी को सुबह आठ बजे उनके पटीदारों ने गोलबंद होकर लाठी-डंडा और ईंट-पत्थर से लैस होकर उनके दरवाजे पर चढ़ गए। उन पर हमला बोल दिया। आरोप है़ कि उक्त लोगों ने उनको मारपीट कर घायल कर दिए। जब वह जान बचाकर घर में भागे तो वे लोग घर में घुस कर मारपीट की और एक महिला के कपड़े फाड़ कर अश्लील हरकत की। आरोपियों ने जाते समय जानमाल की धमकी भी दी।
इस मामले में पुलिस ने नुरुल्लाह खान, अशफाक खान, असलम, मजीबुल्लाह व अरशद के खिलाफ हत्या के प्रयास, छेड़खानी, बलवा व मारपीट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है।