{"_id":"65e762c0347b846455098d66","slug":"case-on-3-in-molestation-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-120793-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अश्लील हरकत करने वाले तीन युवकों के खिलाफ तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अश्लील हरकत करने वाले तीन युवकों के खिलाफ तहरीर
Tue, 05 Mar 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
पूर्व में दो पर जबरदस्ती उठाकर अश्लील हरकत करने का लगाया आरोप
एक पर अक्तूबर को घर में घुसकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के एक गांव की दसवीं की छात्रा के साथ आए दिन तीन युवक अश्लील हरकत करते हुए फब्तियां कसते रहते हैं। इससे परेशान होकर छात्रा की मां ने तीनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। दो पर जबरन उठाकर अश्लील हरकत करने तो एक पर अक्तूबर में घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि छात्रा की हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा चल रही है। परीक्षा देने जाते समय रास्ते में आरोपी उसके साथ अश्लील हरकत करते हैं। साथ ही थाने में या कहीं और इसकी शिकायत करने पर जानमाल की धमकी देते हैं। पहले तो उसने लोकलाज के चलते जुबान बंद रखी। परंतु रोज-रोज की हरकतों से अजीज आकर पीड़ित छात्रा की मां ने पुलिस ने पुलिस से शिकायत की।