फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case on 3 in kidnapping

किशोरी को अगवा करने पर तीन के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 02 Aug 2022 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
case on 3 in kidnapping
किशोरी को अगवा करने पर तीन के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

उलाहना देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। क्षेत्र के एक गांव से 16 साल की किशोरी को भगाने के मामले में परिजनों ने आरोपी युवक व उसके माता-पिता समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने नामजद तीनों के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगाने, जान से मारने की धमकी व आपराधिक षड्यंत्र रचने का केस दर्ज किया है। किशोरी 27 जुलाई से घर से लापता है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भाटपाररानी इलाके के एक युवक की भटनी क्षेत्र में रिश्तेदारी है। युवक आए दिन रिश्तेदार के घर आता-जाता था। इसी दौरान पड़ोस की रहने वाली एक किशोरी से उसका प्रेम-प्रसंग चलने लगा। बुधवार की रात किशोरी भोजन के उपरांत अपने कमरे में सोने चली गई। बृहस्पतिवार सुबह परिजन उसे जगाने पहुंचे तो वह गायब मिली। परिजनों ने काफी खोज-बीन की, लेकिन वह नहीं मिली।
विज्ञापन

संदेह होने पर घर वाले कथित प्रेमी के घर पहुंचे तो आरोपी युवक भी गायब मिला। उलाहना पर आरोपी के माता-पिता, पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगे। शिकायत पर सोमवार को पुलिस ने राम पासवान, प्रकाश पासवान और ज्ञानती देवी पर साजिश रचने, जान से मारने की धमकी देने और किशोरी को अगवा करने का केस दर्ज किया है। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed