फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case on 15 kasturba teachers

कस्तूरबा विद्यालयों से बर्खास्त 15 शिक्षकों पर केस दर्ज

Wed, 22 Jul 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
case on 15 kasturba teachers
कस्तूरबा विद्यालयों से बर्खास्त 15 शिक्षकों पर केस दर्ज
विज्ञापन

सत्यापन में कूटरचित ढंग से तैयार मिले थे इनके शैक्षिक अभिलेख
बालिका शिक्षा के डीसी ने बुधवार को दी तहरीर, दर्ज हुआ केस
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों से बर्खास्त किए गए 15 शिक्षकों पर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। बुधवार को बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक त्रिभुवन नाथ पांडेय ने कोतवाली पुलिस को संबंधित शिक्षकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। शाम को पुलिस ने इन सभी पर धारा 419, 420, 467, 468, 471 एवं 409 के तहत अभियोग दर्ज किया है।

जनपद में सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में पिछले कई साल से पढ़ा रहे 14 शिक्षक-शिक्षिकाओं की संविदा 15 जुलाई को समाप्त कर दी गई थी। इसके पूर्व 24 जून को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय लार की वार्डेन रिचा वर्मा की भी बेसिक कार्यालय की ओर से संविदा समाप्त कर बर्खास्त कर दिया गया था। बेसिक कार्यालय एवं शासन की ओर से इनके शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन में प्रमाण पत्र कूटरचित ढंग से तैयार किए जाने की पुष्टि हुई थी। 15 जुलाई को बर्खास्त किए गए शिक्षकों में एक वार्डेन, आठ पूर्णकालिक, चार अंशकालिक एवं एक अन्य विषय की शिक्षक शामिल थीं। उसी दौरान बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने प्रथम नियुक्ति तिथि से ही इनकी संविदा समाप्त कर विधिक कार्रवाई के लिए जिला समन्वयक बालिका शिक्षा को नामित किया था। बालिका शिक्षा के डीसी त्रिभुवन नाथ पांडेय ने बताया कि लार की पूर्व वार्डेन रिचा वर्मा व पूर्णकालिक शिक्षिका अनामिका त्रिपाठी तथा अंशकालिक शिक्षक वशिष्ठ कुशवाहा, रामपुर कारखाना की वार्डेन अमृता सिंह, भाटपाररानी में तैनात रहीं पूर्णकालिक शिक्षिका सुनीता गौतम, निहारिका व अमृता सिंह, भलुअनी में तैनात रहीं श्वेता यादव, बरहज में रहीं पूर्णकालिक शिक्षिका अर्चना मिश्रा, गौरीबाजार में तैनात रहीं विजया सिंह, बैतालपुर में तैनात पूर्णकालिक शिक्षिका निशा कुमारी व अंशकालिक शिक्षक अरविंद कुमार सिंह, भटनी में तैनात रहीं उर्दू विषय की शिक्षिका गाजी सबेनूर आला व यहीं के अंशकालिक शिक्षिका सुनीता यादव, देसही देवरिया में अंशकालिक शिक्षक नित्यानंद जायसवाल के खिलाफ बीएसए के निर्देश पर कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर दी गई है। उधर, कोतवाल सदर टीजे सिंह ने बताया कि बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक की तहरीर पर बुधवार की शाम को कस्तूरबा विद्यालयों में रहे 15 शिक्षकों पर धोखाधड़ी एवं कूटरचना करके सरकारी धन का दुरुपयोग करने का केस दर्ज किया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed