{"_id":"65c28bd68645fbbf94089f18","slug":"case-on-12-in-fighting-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-118864-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 12 लोगों पर गोलबंद होकर मारपीट करने का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 12 लोगों पर गोलबंद होकर मारपीट करने का केस
Wed, 07 Feb 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
12 लोगों पर गोलबंद होकर मारपीट करने का केस
बाइक से टक्कर होने पर युवक की हुई थी पिटाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। गोलबंद होकर एक युवक की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत 12 लोगों पर गोलबंद होकर मारपीट कर घायल करने का अभियोग पंजीकृत किया। घटना 10 जनवरी को लुअठही चौराहे पर हुई। बाइक से टक्कर लगने पर युवकों ने उसकी पिटाई कर दी थी।
लक्ष्मीपुर गांव की रहने वाली गुड़िया देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा मुनीब निषाद सामान खरीदने के लिए बाइक से रुद्रपुर गोरखपुर मार्ग स्थित लुअठही चौराहे पर गया था। इस दौरान सड़क पर बाइक सवार कुछ लड़कों ने टक्कर मार दी। इसका विरोध करने पर उन्होंने गोलबंद होकर उस पर हमला कर दिया। युवक का उपचार गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में कराया गया। मामले में पुलिस ने जंगल पिपरा निवासी अमित, निरंजन, नीरज सहित 12 लोगों पर केस दर्ज किया।