फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case on 12 in fighting

Deoria News: रिटायर्ड मेजर समेत 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 02 May 2024 04:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 02 May 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
case on 12 in fighting
खुखुंदू थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में भूमि विवाद में चले फरसे का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में भूमि विवाद में मंगलवार देर शाम को सगे भाइयों में जमकर हुई मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने बुधवार को सीआरपीएफ के रिटायर्ड मेजर समेत 12 लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर दोनों पक्षों के चोटिलों को डाक्टरी के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराओं में बढ़ोतरी की जाएगी।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी रामबिलास पाल तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। वह दूसरे नंबर भाई श्यामसुंदर पाल की भूमि बैनामा करा लिए हैं। आरोप है कि सबसे बड़े भाई उसमें से भी आधा हिस्सा मांग रहे हैं। इसी को लेकर एक साल से दोनों के बीच भूमि विवाद चल रहा है। मंगलवार की दोपहर को रिटायर्ड मेजर रामबिलास दरवाजे पर सोए हुए थे। घर में बूढ़ी औरत को उनके बड़े भाई गाली देने लगे। विरोध करने पर उनके ऊपर हमला कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, आरोप है कि देर शाम को फिर से उसी को लेकर मेजर पर फरसे से हमला कर दिया। दूसरे पक्ष से भी गनपत पाल समेत पांच घायल हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में मेजर की तहरीर पर गनपत पाल, राजू पाल, बासदेव पाल, पप्पू पाल, गिरिजा देवी और राजू की पत्नी तथा गनपत पाल की तहरीर पर मेजर रामबिलास पाल, पत्नी प्रभावती देवी, बहू लक्ष्मीना देवी, बेटी वंदना, बेटे गुड्डू और संतराज पाल के खिलाफ बलवा, मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों तरफ से केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। डाॅक्टरी रिपोर्ट के आधार पर धाराओं में इजाफा कर दिया जाएगा। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर सगे भाइयों में मारपीट हुई थी। कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed