फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case of taking money in distric hospital

दिव्यांग से ले लिए पैसे, ह्वील चेयर भी नहीं दी

Mon, 19 Oct 2020 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
case of taking money in distric hospital
दिव्यांग से ले लिए पैसे, ह्वील चेयर भी नहीं दी
विज्ञापन

देवरिया। बाबू मोहन सिंह जिला चिकित्सालय में सोमवार को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने में आई। एक वृद्ध दिव्यांग से इलाज के नाम जहां पैसा लिया गया, वहीं उसे ह्वील चेयर भी नहीं उपलब्ध कराई गई। वह घसीटते ओपीडी में चिकित्सक व पैथोलॉजी तक गया। इसकी शिकायत मिलते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीएमएस ने मौके पर जाकर जांच की, लेकिन पैसा लेने वाला फरार हो गया। इस मामले में सीएमएस ने इमरजेंसी व पैथॉलॉजी के प्रभारी अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
रुद्रपुर नगर के माहीगंज निवासी हरीशचंद्र दिव्यांग हैं। उन्हें यूरीन में ब्लड आ रहा था। वह इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंचे। पीड़ित के अनुसार वहां नली लगाने के लिए चार सौ रुपये मांगा गया, लेकिन उन्होंने दो सौ रुपये दिए। यहां से घसीटते हुए ओपीडी में चिकित्सक के पास गए। चिकित्सक ने देखा। दवा लिखी और ब्लड जांच कराने को कहा। इसके बाद वह घसीटते हुए पैथोलॉजी में जांच कराए। इसकी शिकायत सीएमएस से की गई। सीएमएस ने इसे गंभीरता से ली और मामले की जांच करने इमरजेंसी व पैथोलॉजी में गए, लेकिन पैसा लेने वाले का पता नहीं चला। सीएमएस ने वहां तैनात कर्मचारियों पर नाराजगी जताई। इसी बीच शिकायतकर्ता चला गया।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमएम डॉ. एएम वर्मा ने बताया कि एक व्यक्ति ने पैसा लेने की मौखिक शिकायत की थी। मैं मौके पर गया, लेकिन वह पैसा लेने वाले का पता नहीं चला। अस्पताल में निर्धारित शुल्क को छोड़कर किसी भी तरह का पैसा नहीं लगता है। इसकी जांच कराई जा रही है। इस मामले में प्रभारी अधिकारी ईएमओ आन ड्यूटी, प्रभारी अधिकारी पैथालोजिस्ट व प्रभारी फार्मेसी अधिकारी इमरजेंसी से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed