{"_id":"62b0ba2a470d99085d5c7d7b","slug":"case-of-murder-on-13-with-pradhan-deoria-news-gkp4410349187","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान सहित 13 पर हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान सहित 13 पर हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान सहित 13 पर हत्या का मुकदमा दर्ज
दबंगों ने महिला की पीटकर कर दी थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव में शनिवार को हुई दो पक्षों के बीच मारपीट में 50 वर्षीया एक महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने मोतीपुर के ग्राम प्रधान समेत 13 लोगों के खिलाफ हत्या और विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार को मोतीपुर गांव निवासी अतिउल्लाह और शमशाद के परिवार के बीच जबरदस्त मारपीट हो गई थी। इसमें एक पक्ष की 50 वर्षीया आयशा खातून की मौत हो गई थी। साथ ही सात लोग घायल हो गए थे। मृतका आयशा खातून के पति अतिउल्लाह की तहरीर पर पुलिस ने मोतीपुर निवासी कयामुद्दीन, उनकी पत्नी ग्राम प्रधान इशरतजहां, शमशाद, वसीम, अकरम, इमरान, नूरजहां, शाहजहां, जैदा, अबरातून, मोहिबुल्लाह, मोफिल व जियाउल तथा थाना क्षेत्र के रामपुर महुआबारी निवासी मसीउल्लाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आयशा के शव को परिजनों व ग्रामीणों ने सोमवार सुबह भारी पुलिस बल की निगरानी में दफन कर दिया। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। शीघ्र ही सभी को गिरफ्तार कर लिए जाएगा।