फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case of molestation and embezzlement on two brothers

Deoria News: दो भाइयों पर छेड़खानी और गबन का केस

Sat, 19 Aug 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 19 Aug 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Case of molestation and embezzlement on two brothers
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो भाइयों पर छेड़खानी एवं गबन का केस दर्ज किया है। महिला की रिश्तेदारी सदर कोतवाली के परसिया मल्ल गांव में सत्यवान प्रसाद के वहां है। महिला का आरोप है कि सत्यवान ने अपनी बहन की शादी में उससे 90 हजार उधार लिए थे। उधारी मांगने पर वह आनाकानी करने लगा। नौ अगस्त की दोपहर उसने रुपये वापस करने के लिए रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र पुरुषोत्तमपुर चौराहे पर बुलाया। महिला का आरोप है कि जब वह चौराहे पर पहुंची तो सत्यवान और उसके भाई विवेक ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। सत्यवान ने उसके साथ छेड़खानी भी की। पुलिस में छानबीन के बाद महिला की तहरीर पर दोनों भाइयों के खिलाफ गबन, मारपीट और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि महिला के तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed