{"_id":"665249aa243fd5780d0e5bb4","slug":"case-of-dowery-on-5-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-126527-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
Sun, 26 May 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 26 May 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। दहेज की अतिरिक्त रकम व बाइक की मांग को लेकर ससुरालियों द्वारा विवाहिता को प्रताड़ित करने व जानमाल की धमकी देने का मामला आया है। इसमें पुलिस पति समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न व जानमाल की धमकी का केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के मठिया महावल गांव की पुनीता वर्मा ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया है कि विवाह के बाद से पति व उसके ससुराल के अन्य लोग एक लाख रुपये दहेज की रकम व एक मोटर साइकिल की मांग करते हैं। मांग पूरी न होने पर सभी मिलकर उसको प्रताड़ित करते हैं और जानमाल की धमकी देते हैं। इस मामले में पुलिस ने पति अश्वनी वर्मा, जेठ सुरेंद्र वर्मा, जेठानी पुष्पा देवी, छोटे जेठ कृष्ण वर्मा और उनकी पत्नी राजकली देवी के खिलाफ केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पांच लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद