{"_id":"670ee66a8677a04c8f0240a4","slug":"case-of-attempt-to-murder-against-three-people-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-137687-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तीन लोगों पर हत्या के प्रयास का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तीन लोगों पर हत्या के प्रयास का केस
Wed, 16 Oct 2024 03:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
मईल। थाना क्षेत्र के बकुची गांव में नीम के पेड़ की डाल काटते समय हुए विवाद में रामू चौहान की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के बकुची गांव निवासी रामू चौहान ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि मंगलवार की सुबह अपने नीम की डाली की कटाई कर रहा था। उसी समय मेरे पड़ोसी व चचेरे भाई पंकज चौहान, श्रीराम चौहान व आरती देवी बेवजह गाली गलौज करने लगे व मुझे मारने पीटने लगे। मुझे पीटता देख मेरी मां चंद्रावती देवी बीच बचाव करने आई, तभी पंकज चौहान ने धारदार हथियार से मेरे मां के सिर पर हमला कर घायल कर दिया, जिससे मेरी मां खून से लथपथ हो गई।
उसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मां का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों पर हत्या का प्रयास व मारपीट का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।