फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case lodhed on fertilizer shopkeepers

पांच सचिवों और तीन उर्वरक दुकानदारों पर केस दर्ज

Thu, 03 Sep 2020 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
case lodhed on fertilizer shopkeepers
पांच सचिवों और तीन उर्वरक दुकानदारों पर केस दर्ज
विज्ञापन

15 दुकानें निलंबित, चार दुकानों और एक समिति का लाइसेंस किया गया निरस्त
कृषि अधिकारी और कोआपरेटिव एआर की तहरीर पर संबंधित थानों में दर्ज हुआ केस
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। यूरिया की कालाबाजारी करने वाले पांच सचिवों और तीन दुकानदारों पर केस दर्ज हो गया है। कृषि अधिकारी और एआर कोऑपरेटिव की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। जांच में जिले में कालाबाजारी होने की पुष्टि होने के बाद एक समिति समेत पांच दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं, जबकि अनियमितता के आरोप में 15 दुुकानों को निलंबित किया गया है।

जिले में यूरिया की हुई कालाबाजारी का मामला केंद्रीय टीम ने पकड़ा। बीस दुकानों की सूची डीएम को भेजी। डीएम के निर्देश पर इन दुकानों से बेची गई यूरिया की जांच हुई तो धांधली सामने आई। सचिव अपने परिवार के नाबालिग सदस्यों, भूमिहीन लोगों तथा कम रकबा वाले किसानों को अधिक यूरिया दे दिए हैं। मामला पकड़ में आने के बाद जांच टीम ने रिपोर्ट डीएम को सौंपी। डीएम की संस्तुति के बाद साधन सहकारी समिति डाला, कोल्हुआ, मदनपुर के सचिव इंदु यादव, बभनी, सकरापार समिति के सचिव शिवशंकर मिश्र, बड़का गांव समिति के सचिव श्रीनाथ पांडेय, शिवकृतपुरा समिति के सचिव उमेश चंद, खोरीबारी, बलुआ अफगान के सचिव विजय नरायण इसके अलावा प्राइवेट दुकानदार सिद्दीकी खाद भंडार मलसी के प्रोपराइटर जमालुदीन सिद्दीकी, चौरसिया खाद भंडार चकरा भार्गव के प्रोपराइटर भोला चौरसिया, यादव खाद भंडार करायल शुक्ल के प्रोपराइटर बाबूलाल यादव ने यूरिया बेचने में खूब मनमानी की है। जिला कृषि अधिकारी और सचिव पर कोऑपरेटिव (एआर) ने तहरीर दी है। शारदा इंटर प्राइजेज गढ़वा सोनाड़ी, जया ट्रेडर्स सोनाड़ी, नमन कृषि सहकारी समिति सोनाड़ी, अंचल फर्टिलाइजर मगहरा, कृषक भारती बंगरा बाजार के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। इसके अलावा 15 दुकानों पर व्यापार प्रतिबंध और सप्लाई पर रोक लगाते हुए लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी मुहम्मद मुजम्मिल ने बताया कि जांच में इन दुकानों पर अनियमितता मिली है। इनके प्रोपराइटर और सचिव के खिलाफ कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed