{"_id":"65c28c83e1be0b40490658c8","slug":"case-in-lost-girl-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-118852-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 13 दिन पहले लापता हुई छात्रा के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 13 दिन पहले लापता हुई छात्रा के मामले में केस दर्ज
Wed, 07 Feb 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। एक इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा 13 दिन पहले लापता हो गई। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। उधर, 13 दिन से पीड़ित परिवार काफी परेशान है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। बताया है कि उसकी बेटी एक इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा है। 24 जनवरी को घर से स्कूल निकली और आज तक घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चल सका है।
गांव के कुछ लोगों से पता चल रहा है कि बिहार के विजयीपुर थाना क्षेत्र का एक युवक उसे भगा कर ले गया है। हालांकि, पुलिस 13 दिन बाद इस मामले में विजयीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के शिवचंद नामक एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
कोतवाल उमेश कुमार वाजपेयी ने बताया कि लापता छात्रा की मां की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।