{"_id":"5fda45b78ebc3e41a467726f","slug":"case-filed-for-cheating-and-embezzlement-against-gram-pradhan-and-secretary-deoria-news-gkp3771311159","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान और सचिव पर धोखाधड़ी व गबन का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान और सचिव पर धोखाधड़ी व गबन का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

रामपुर कारखाना (देवरिया)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करनपुर पचफेड़ा में धोखाधड़ी कर भुगतान कराए जाने के मामले में रामपुर कारखाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर प्रधान किसमतुन निशा व सचिव रामप्रकाश सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
करनपुर पचफेड़ा निवासी अलकेंद्र राव ने शिकायत की थी कि ग्राम पंचायत में वर्ष 2018-19 में मनरेगा के तहत जगदीश गुप्ता के खेत से बड़ी नहर हरेंद्र के खेत तक चकरोड पर मिट्टी भराई कार्य के लिए 61493 रुपये तथा विजय राव के खेत से गुनई के खेत तक चकरोड पर मिट्टी भराई कार्य के लिए 31920 रुपये का भुगतान कराया गया था। शिकायतकर्ता ने इस मामले में धन का गबन किए जाने की शिकायत डीएम से की थी। जिसकी जांच ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अवर अभियंता की ओर से कराई गई। जिसमें पता चला कि ग्राम प्रधान व सचिव आपस में सांठ-गांठ करके उक्त चकरोड पर कराए गए मिट्टी कार्य के मामले में अभिलेखों में चौड़ाई और ऊंचाई अधिक दिखाकर मस्टरोल प्रपत्र पर धोखाधड़ी से मनरेगा मजदूरों की फर्जी उपस्थिति दिखाई। इसके बाद कूटरचित ढंग से एमबी बुक पर बिना तकनीकी सहायक के हस्ताक्षर कराए सरकारी धन का भुगतान करा लिया।
जांच के दौरान जांच अधिकारी ने 49 हजार 295 रुपया 54 पैसा का सरकारी धन का गबन पाया। जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को दे दी गई, लेकिन इसके बाद भी आरोपितों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर शिकायतकर्ता ने न्यायालय की शरण ली। मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यायालय ने संबंधित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। जिसके क्रम में बुधवार को पुलिस ने सचिव रामप्रकाश सिंह व प्रधान किसमतुन निशा पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में एसओ घनश्याम सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच कर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।