फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case filed

पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज

Thu, 26 Dec 2019 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Case filed
पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

चचेरे भाई की तहरीर पर हुई कार्रवाई, तीन हिरासत में
संवाद न्यूज ब्यूरो
देवरिया। सदर कोतवाली के देवरिया खास मोहल्ला की नव विवाहिता के फांसी लगाकर जान देने के मामले में पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेेज हत्या का केस दर्ज किया है। मृतका के चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पति समेत तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

मईल थानाक्षेत्र के पिपरा मिश्र गांव निवासी कन्हैया चौरसिया ने बेटी प्रियंका की शादी छह दिसंबर को देवरिया खास मोहल्ला निवासी राजेश चौरसिया के साथ की थी। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में कार की मांग को लेकर प्रियंका को प्रताड़ित करने लगे। बुधवार की देर शाम उसने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति राजेश को हिरासत में ले लिया था। प्रियंका के चचेरे भाई अशोक चौरसिया की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने पति राजेश चौरसिया, ससुर ओमप्रकाश चौरसिया, सास प्रेम ज्योति देवी, ननद सरिता और अनीता के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पति समेत तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दूसरी तरफ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मायके वालों को सौंप दिया है। सदर कोतवाल अरुण मौर्य ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed