फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case filed against ten people under sc-st act

दस लोगों के विरुद्ध दलित एक्ट के तहत केस दर्ज

Wed, 02 Dec 2020 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
case filed against ten people under sc-st act
दस लोगों के विरुद्ध दलित एक्ट के तहत केस दर्ज
विज्ञापन

गौरीबाजार (देवरिया)। थाना क्षेत्र के पांडेय भिसवां गांव में तीन माह पूर्व हुए मारपीट के मामले में पीड़ित परिवार के आमरण अनशन पर बैठने के बाद पुलिस एक्शन में आई।

आनन-फानन में पुलिस ने मंगलवार की देर शाम गांव के ही दस लोगों के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। क्षेत्र के ग्राम पांडेय भिसवां निवासी कमलेश पुत्र रामप्रवेश से सितंबर माह में कुछ लोगों से विवाद हो गया। उधार मांगने से मना करने पर नाराज लोगों ने कमलेश सहित उनके परिजनों की पिटाई कर दी। इस मामले में कमलेश ने आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए चक्कर लगाता रहा, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने पर कमलेश परिवार के साथ पांडेय भिसवां गांव में ही सोमवार को आमरण अनशन पर बैठ गया। अनशन पर बैठने के बाद पुलिस एक्शन में आई। कमलेश की तहरीर पर पुलिस ने गांव के नागेंद्र, डब्लू, मनोज, कृष्णा, जयनाथ व चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट, एससी-एसटी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed