{"_id":"68c1cbbcc28214ee4f005d26","slug":"case-filed-against-nine-people-including-husband-for-dowry-harassment-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-162911-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत नौ पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत नौ पर केस
Thu, 11 Sep 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित और विरोध करने पर पिटाई करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने बुधवार को पति समेत नौ लोगों पर केस दर्ज किया है। सभी आरोपी बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं। विवाद के बाद विवाहिता मायके में रह रही है।
जानकारी के अनुसार, शहर के चकियवा निवासी खुशी गोड़ की शादी 11 मार्च 2023 को गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी शनि शाह के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद ससुराल वाले खुशी को प्रताड़ित करने लगे। इसकी पंचायत मायके वालों ने रिश्तेदारों की मौजूदगी में कई बार की, मगर विवाद शांत नहीं हुआ। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि खुशी की तहरीर पर पति शनि शाह, ससुर शारदा, सास सुदामी, भसुर सूरज, ननद मीरा, आरती, शंभू और इसकी पत्नी पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया गया है।