{"_id":"64a8502d37f1eec9ed04a41b","slug":"case-filed-against-eight-people-for-assault-and-molestation-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-742-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आठ लोगों पर मारपीट और छेड़छाड़ का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आठ लोगों पर मारपीट और छेड़छाड़ का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। भटनी क्षेत्र के एक गांव में जमीन के विवाद में हुई मारपीट में पुलिस ने शुक्रवार को आठ लोगों पर मारपीट व छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई चार महीने बाद न्यायालय के आदेश पर की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीन विवाद को लेकर मार्च महीने में कुछ लोगों ने पीड़ित के घर में घुसकर मारपीट की। विरोध पर गोलबंद लोगों ने घर में घुसकर, मारपीट, तोड़फोड़ करने के बाद महिलाओं के साथ अश्लील हरकत की। पीड़ित थाने पर तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया तो चार महीने बाद पुलिस ने आठ लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। एसओ वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।