{"_id":"6222482158f098753e44a559","slug":"case-filed-against-11-including-sp-candidate-deoria-news-gkp4288947185","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: देवरिया में सपा प्रत्याशी सहित 11 पर मुकदमा दर्ज, भाजपा नेता से है मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: देवरिया में सपा प्रत्याशी सहित 11 पर मुकदमा दर्ज, भाजपा नेता से है मारपीट का आरोप
Sat, 05 Mar 2022 02:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 02:31 PM IST
सार
सपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि करमाजीतपुर गांव में बाहरी लोगों ने आकर बवाल किया था और मेरे भाई पर फायरिंग की गई थी। भाजपा के दबाव में आकर पुलिस ने फर्जी आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने हम डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के भाजपा नेता की तहरीर पर शुक्रवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह सहित आठ नामजद, तीन अज्ञात पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के करमाजीतपुर गांव के पगरा टोले में बुधवार की रात हुई मारपीट के मामले में केस दर्ज किया गया। आरोप है कि जानलेवा हमला कर फायर किया गया और लाइसेंसी पिस्टल लूट ली गई।
विज्ञापन
गोरखपुर जिले के गोरखनाथ के राजेंद्र नगर निवासी भाजपा कार्यकर्ता आशुतोष ओझा ने तहरीर में लिखा है कि मतदान से पूर्व बुधवार की देर रात वह कुछ कार्यकर्ताओं के साथ गौरी बाजार क्षेत्र के करमाजीतपुर गांव के पगरा टोले में गए थे। वहां किसी बात पर सपा समर्थकों से उनकी कहासुनी हो गई। इस दौरान सपा समर्थकों ने भाजपा नेता मयंक ओझा, सुनील ओझा सहित अन्य पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
आरोपितों ने पीटकर घायल करने के बाद जानमाल की धमकी देते हुए उनकी लाइसेंसी पिस्टल लूट ली। इस मामले में पुलिस ने देवरिया विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह, उनके बड़े भाई श्रीप्रकाश उर्फ नाथू सिंह निवासी देवगांव गौरी बाजार, पिंटू यादव, हर्ष शर्मा, रघुराज प्रताप बागी, मनोज भास्कर, राजू सिंह सैंथवार, धनेश यादव आदि आठ लोगों को नामजद किया है। तीन अज्ञात पर भी केस दर्ज हुआ है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, सपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि करमाजीतपुर गांव में बाहरी लोगों ने आकर बवाल किया था और मेरे भाई पर फायरिंग की गई थी। भाजपा के दबाव में आकर पुलिस ने फर्जी आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने हम डरने वाले नहीं हैं। कुछ लोगों ने हार के डर से मुकदमा दर्ज कराया है। कहा कि उन पर लगे सभी आरोप गलत हैं।