फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case against four including husband in case of death of married person

Deoria News: विवाहित की मौत के मामले में पति सहित चार पर केस

Sun, 02 Nov 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 02 Nov 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Case against four including husband in case of death of married person
सलेमपुर। थाना क्षेत्र के अहिरौली लाला में बृहस्पतिवार की रात हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति‚ सास‚ ससुर व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खुुखुंदू थाना क्षे़त्र के बंजरिया गांव निवासी सुबाष चंद्र पुत्र कोलाहल प्रसाद ने कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि उनकी बेटी शिवानी ने अहिरौली लाला गांव निवासी बिट्टू पुत्र शिवकुमार से आठ दिसंबर 2023 को प्रेम विवाह कर ली। शादी के बाद उसका पति‚ ससुर‚ सास व ननद ने दहेज में मोटर साइकिल व नगदी रुपये के लिए प्रताड़ित करने लगे। इसको लेकर उसके पति को कई बार समझाया गया, लेकिन वे लोग प्रताड़ना से बाज नहीं आए। आखिर कार बृहस्पतिवार की रात में उसकी हत्या कर सभी लोग फरार हो गए। घटना की सूचना पर जब मैं अहिरौली लाला पहुंचा तो पुलिस को शिकायत की। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने पति बिट्टू‚ ससुर‚ शिवकुमार‚ सास सुशीला व ननद रिंकी के विरुद्ध दहेज हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि सभी चारों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed