फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case against five including head husband

Deoria News: प्रधान पति और लेखपाल समेत पांच पर केस

Mon, 15 Jan 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 15 Jan 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Case against five including head husband
चार माह पहले पेट में लोहे का रॉड घोंपने और महिला को निर्वस्त्र कर पिटाई का मामला
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों पर कोर्ट के आदेश पर लूट, छेड़खानी और हत्या के प्रयास का दर्ज किया केस

देवरिया। जमीनी विवाद में चार माह पूर्व लोहे का रॉड से पेट में घोप देने व महिला को निर्वस्त्र कर एक हजार रुपये लूट लेकर भागने के मामले में पुलिस ने प्रधान पति, लेखपाल समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर तरकुलवा पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

तरकुलवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में चार माह पहले जमीनी विवाद को लेकर गांव के विपिंद्र दुबे के पेट में लोहे का रॉड घोंप दिया। आरोप है कि बीच बचाव करने पहुंची इनके भाई की पत्नी को निर्वस्त्र कर दिया, जेब से एक हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। इसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की। आरोप है कार्रवाई के बजाए पुलिस ने थाने से खदेड़ दिया। पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के कवलाचक के ग्राम प्रधान पति अबरार अली, हलका लेखपाल रामरूप सिंह, लक्ष्मीपुर गांव के दामोदर दुबे, कनकपुरा गांव के वीरेंद्र सिंह, तरकुलवा कस्बा निवासी प्रिंस तिवारी पर लूट, हत्या के प्रयास, छेड़खानी का केस दर्ज पुलिस ने किया है। इंस्पेक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed