{"_id":"65a436dec1719fc7760cb7d6","slug":"case-against-brother-in-law-and-witnesses-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-17534-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: धोखे से जमीन वसीयत कराने वाले देवर और गवाहों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: धोखे से जमीन वसीयत कराने वाले देवर और गवाहों पर केस
Mon, 15 Jan 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 15 Jan 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
ससुर के मौत के बाद हुई जानकारी तो बड़ी बहू ने दर्ज कराई केस
देवरिया। पिता से छोटे बेटे ने धोखे से जमीन का वसीयत करा लिया। पिता की मौत के बाद इसकी जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को हुई। पुलिस इस मामले में बड़ी बहू की तहरीर पर देवर और दो गवाहों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। इसमें एक आरोपी नेपाल में रहता है।
गौरीबाजार नगर के वार्ड निवासी उर्मिला देवी के पति का निधन कुछ साल पहले हो गया। आरोप है कि वर्ष 2016 में उर्मिला के ससुर राजदेव को गुमराह कर धोखे से देवर विजयशंकर गुप्ता ने पूरी संपत्ति वसीयत करा ली। ससुर के मौत के बाद इसकी जानकारी हुई तो पंचायत में हिस्सा देने की बात हुई। विजय शंकर गुप्ता इन दिनों नेपाल के बुटवल में रहते हैं। आरोप है कि अब वह हिस्सा देने में टाल मटोल कर रहे हैं। कुछ दिन पहले गवाह और देवर ने जमीन में हिस्सा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
उर्मिला की तहरीर पर गौरीबाजार पुलिस ने सदर कोतवाली क्षेत्र के सब्जीमंडी रोड देवरिया निवासी गवाह नवीन चंद्र गुप्ता, दूसरा गवाह गौरीबाजार नगर के वार्ड नंबर आठ निवासी अंजनी कुमार गुप्ता और देवर विजयशंकर गुप्ता पर पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर दिनेश मिश्र ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। मुख्य आरोपी विजय शंकर नेपाल में रहता है। उससे संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।