फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case against 13 in different incidents of dowry harassment

Deoria News: दहेज उत्पीड़न की अलग-अलग घटनाओं में 13 पर केस

Fri, 15 Dec 2023 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Case against 13 in different incidents of dowry harassment
रुद्रपुर। दहेज उत्पीड़न की अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने 13 ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का केस दर्ज किया है। दोनों मामलों में विवाहिताओं ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पहली घटना में खोरमा गांव के झगरु प्रसाद की बेटी सुमन ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि उसकी शादी एक साल पहले रामगुलाम टोला निवासी जगरनाथ गुप्ता के बेटे कृष्ण गुप्ता से हुई। शादी में ससुरालियों की मांग के अनुसार पांच लाख रुपये दहेज भी दिया गया। विदाई के बाद ससुराल वाले फिर दहेज की डिमांड करने लगे। रिश्तेदारों के बीच पंचायत होने पर पचास हजार रुपये भी दिया गया, लेकिन उनके रवैये में कोई सुधार नहीं हुआ। महिला ने पति, सास, ससुर और देवर पर मारपीट कर दो माह पहले घर से निकालने का आरोप लगाया। मामले में पुलिस ने रामगुलाम टोला निवासी जगरनाथ गुप्ता, कृष्ण गुप्ता, अंकित और सत्यभामा पर रिपोर्ट दर्ज किया।
विज्ञापन

दूसरी घटना क्षेत्र के सोनबरसा गांव की है। विजय बहादुर की पत्नी चांदनी देवी ने दहेज के लिए पिटाई कर चार साल की बेटी के साथ पीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया। मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के विजय बहादुर, भीष्म पितामह, शांति देवी, रामकुंवर, दुलारी, रमेश, पार्वती देवी, जितेंद्र और राधिका पर केस दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि दोनों मामलों में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed