{"_id":"606b498c8ebc3ec89a5c6b6d","slug":"carelesness-against-covid-deoria-news-gkp3909493136","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैर फैला रही महामारी, बंद नहीं हो रही लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैर फैला रही महामारी, बंद नहीं हो रही लापरवाही
विज्ञापन
विकास भवन के डिस्पैच कक्ष में 12.40पर बिना मास्क लगाए काम निपटाते कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैर फैला रही महामारी, बंद नहीं हो रही लापरवाही
सरकारी कार्यालयों में कोविड-19 से बचाव के इंतजाम नदारद
विकास भवन, कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल में नहीं हो रहा सामाजिक दूरी का पालन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बीते साल अप्रैल की तरह इस बार भी कोरोना महामारी ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। कुछ कार्यालयों में एहतियात बरती जा रही है तो कई जगहों पर लापरवाही दिख रही है। सोमवार को अमर उजाला ने विकास भवन, नगर पालिका, कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल व जिला पंचायत कार्यालय की पड़ताल की। नगर पालिका को छोड़कर हर जगह लोग कोरोना के प्रति बेपरवाह दिखे। कहीं, कर्मचारी बिना मास्क लगाए काम निपटा रहे थे तो कहीं पूर्व में लगे कोरोना से बचाव के उपकरण खराब मिले। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला पंचायत से लगायत कलेक्ट्रेट में काफी भीड़ रही। ज्यादातर लोग बिना मास्क के कतार में खड़े थे। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का फार्मूला पूरी तरह फेल दिखा। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी शिव शरणप्पा ने कहा कि सभी विभागों को कोविड की गाइडलाइन का पालन करने के लिए कहा गया है। यदि कोई लापरवाही करते पकड़ा जाएगा तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी।
11:40 बजे
जिला पंचायत में अदेय प्रमाणपत्र के लिए उमड़ी भीड़
11:40 बज रहे थे। जिला पंचायत कार्यालय के बाहर प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ी थी। अदेय प्रमाणपत्र के लिए खोली गईं खिड़कियों पर लंबी कतार थी। 90 फीसदी लोग बिना मास्क के लाइन में खड़े थे। सामाजिक दूरी के मानक तार-तार हो रहे थे।
12:10 बजे
नगर पालिका कर्मी बरत रहे सावधानी
पिछले साल सरकारी कार्यालयों में सबसे पहले नगर पालिका कर्मी संक्रमित हुए थे। इस साल वह सावधानी बरत रहे हैं। सभी कार्य कक्षों में बाहरी लोगों का आवागमन बाधित कर दिया गया है। 12:10 बजे सभी कर्मचारी मास्क पहनकर काम निपटाते मिले। हालांकि, बाहर लगी सैनिटाइज मशीन को हटवा दिया गया है।
विज्ञापन
12:27 बजे
एडीएम कोर्ट में नहीं दिखी सामाजिक दूरी
दोपहर 12:27 मिनट पर एडीएम प्रशासन कोर्ट में जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ी थी। नामांकन पत्र खरीदने के लिए सौ से अधिक लोग कतार में खड़े थे। कम ही लोगों ने मास्क लगाया था। पहले पर्चा खरीदने की आपाधापी में लोग सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों को तार-तार कर रहे थे।
12:40 बजे
बिना मास्क के काम निपटाते मिले विकास भवन के कर्मचारी
विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों में कर्मचारी बिना मास्क लगाए अपना काम निपटा रहे थे। कोरोना को लेकर बेपरवाही आरईडी, कृषि विभाग सामान्य कक्ष, डिस्पैच कक्ष में देखी गई। सीडीओ कार्यकक्ष के बाहर दरवाजे पर लगा सैनिटाइज मशीन खराब पड़ी है। उनसे मिलने वाले अधिकारी, कर्मचारी बिना हाथ सैनिटाइज किए आवाजाही करते दिखे।
1:15 मिनट
जिला अस्पताल में उमड़ी भीड़
सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी थी। रजिस्ट्रेशन काउंटर से लगायत ओपीडी कक्ष तक लोग धक्के खाते आवाजाही कर रहे थे। कई लोग बिना मास्क के थे तो कुछ ने मास्क दाढ़ी पर लगाया था। व्यवस्था संभालने के लिए लगाए गए पुलिस कर्मी कोरोना महामारी को लेकर बेपरवाह दिखे।