फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   car stuck in jam

जाम में फंसी साहब की गाड़ी , गुस्सा हुए

Sun, 08 Nov 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Sun, 08 Nov 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन

जाके पांव न फटी बेवाई वे का जाने पीर पराई। रुद्रपुर में लंबे अर्से से अतिक्रमण और जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों के होठों पर शनिवार को हुए एक वाकये के बाद यही लाइन थी। 

हुआ यूं कि शनिवार को तहसील के एक हाकिम की गाड़ी जाम में फंस गई। ऐसे में साहब का गुस्सा सिर चढ़ कर बोला। दरअसल रुद्रपुर में जाम और अतिक्रमण की अहम समस्या को प्रशासनिक अमला वर्षों से नजर अंदाज करता चला आ रहा है। 

लेकिन जब तहसील के नायब तहसीलदार की गाड़ी जाम फंसी तो कार्रवाई होना लाजमी हो गया।

रुद्रपुर नगर के चारों चौराहे दिन भर अतिक्रमण के कारण गाड़ियों से जाम रहते है। इस समस्या को लेकर अखबारों में खबर छपती रहती है।

 लेकिन जनता को समस्या से निजात दिलाने के लिए न तो नगर पंचायत सामने आ रही और ना ही प्रशासनिक अधिकारी रुचि ले रहे हैं। अतिक्रमण हटाओं अभियान चलने पर पटरी साफ कर प्रशासनिक अमला रस्म अदायगी भर कर पाता है। 

शनिवार को तहसील के नायब तहसीलदार डॉ. संजीव कुमार दीक्षित खजुहा चौराहे से अपनी निजी वाहन से निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम में शरीक होने रामजी सहाय पीजी कॉलेज में जा रहे थे।

 इसी दौरान अवैध खनन कर ट्राली ट्रैक्टर से मिट्टी की ढुलाई चल रही थी। मिट्टी लदी ट्राली से पूरा चौराहा जाम हो गया। साहब की गाड़ी फंस गई। 

यह देख उन्हें गाड़ी से बाहर निकल कर जाम हटवाना पड़ा। उन्होंने तुरंत मिट्टी लदी ट्राली को कोतवाली पहुंचा दिया। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed