फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   car sank in canal driver died

वाहन समेत नहर में चला गया चालक, मौत

Mon, 29 Jun 2020 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
car sank in canal driver died
शम्भू प्रसाद का फाइल फोटो - फोटो : DEORIA
वाहन समेत नहर में चला गया चालक, मौत
विज्ञापन

सदर कोतवाली के सरौरा धूमनगर गांव का रहने वाला था शंभू
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/बरियारपुर। सदर कोतवाली के पड़री मल्ल गांव के पास वाहन समेत नहर में जाने से चालक की मौत हो गई। हादसा रविवार की देर रात हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
सरौरा धूमनगर गांव से उदयभान राजभर की बरात रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के सरौरा गांव के यादव टोला पर गई थी। शंभू प्रसाद (21) पुत्र गुलाब प्रसाद चार पहिया वाहन से बरात में गया था। देर रात शंभू बरातियों को गांव पर छोड़कर वाहन स्वामी को देवरिया से लेने जा रहा था। इसी दौरान पड़री मल्ल ढाले के पास गाड़ी अनियंत्रित हो कर नहर में चली गई। हालांकि, चर्चा है कि पीछे से किसी वाहन ने कार में टक्कर मार दी थी। शंभू दरवाजा खोलकर निकल नहीं पाया। गाड़ी में पानी भरने से शंभू की मौत हो गई। किसी ने मामले की जानकारी डॉयल-112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस शंभू को निकालकर जिला अस्पताल ले गई। यहां चिकित्सकों ने शंभू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वाहन स्वामी को दुर्घटना और चालक की मौत की सूचना दी। आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शंभू की मौत से गांव में मातम छा गया। पिता गुलाब, मां मालती देवी, छोटे भाई हाकिम, बुलेट सहित दोनों बहनों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि नहर के पानी में कार समेत जाने से शंभू की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारवालों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

बगीचे में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
रामपुर कारखाना के शामपुर गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के शामपुर गांव में सोमवार को एक युवक ने बगीचे में पेड़ से लटककर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महुआडीह चौकी क्षेत्र के शामपुर गांव के बाहर बगीचे में सोमवार को पेड़ से लटकते हुए एक युवक का शव मिला। आसपास के लोगों ने शव देखकर शोर मचाया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। उसकी शिनाख्त गांव के अमरेंद्र तिवारी (18) पुत्र विजेंदर तिवारी के रूप में हुई। परिवार में जानकारी होते ही कोहराम मच गया। घटना की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में चौकी इंचार्ज महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक युवक का पेड़ से लटकता हुआ शव मिला है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामला प्रथमदृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। स्थिति स्पष्ट होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed