फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   campain against single use plastic

सफाई अभियान चलाया, जूट के झोले के इस्तेमाल की अपील

Sat, 02 Jul 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
campain against single use plastic
सफाई अभियान चलाया, जूट के झोले के इस्तेमाल की अपील
विज्ञापन

देवरिया। सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के लिए शनिवार को शहर के हनुमान मंदिर पोखरे के पास सफाई अभियान चलाया गया। जबकि इंदिरा गांधी बालिका इंटर कालेज में निबंध और प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया।
सुबह देवरिया खास मोहल्ले के सभासद चंद्रशेखर और जिला समन्वयक मनीष श्रीवास्तव ने स्वच्छ भारत मिशन ने लोगों को शपथ दिलाई।सभाई अभियान के तहत मंदिर के पास कचरे की सफाई की गई। लोगों को प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की गई। इंदिरा गांधी बालिका इंटर कालेज आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, दूसरे और तीसरा स्थान पाने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। नगर पालिका के ईओ रोहित सिंह ने बताया कि पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों को जूट का झोला भी उपयोग करने के लिए दिया जा रहा है। इसी तरह नगर पंचायत बरियारपुर में शनिवार को सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय भड़सरा में छात्र-छात्राओं का प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि जूट के झोले का उपयोग कर पर्यावरण को बेहतर बनाया जा सकता है। कार्यशाला में जूट के झोले का वितरण भी विधायक के हाथों किया गया। ईओ अमिताभ मणि ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण तथा उस पर लगाए गए प्रतिबंध के स्थान पर जूट के झोले का उपयोग करें। इस दौरान सभासद अमरेंद्र शाही, रमाशंकर यादव, सुनील मद्धेशिया, अवधेश यादव, दिवाकर चंद यादव, नगर पंचायत के कर्मचारी तथा क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। जबकि सभासद प्रतिनिधि भारतेंदु शाही ने जूट से बने झोले का वितरण किया।
विज्ञापन

स्वच्छता प्रहरियों ने थाना घाट, मुख्य चौक पर की सफाई
बरहज। नगरपालिका कर्मचारियों ने जन जागरुकता अभियान के तहत दुकानदारों-ग्राहकों को सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जागरूक किया। जबकि कर्मचारियों ने नाली-नाला आदि जगहों से प्लास्टिक एकत्रित किया। दूसरी ओर स्वच्छता प्रहरियों ने थाना घाट, मुख्य चौक आदि जगहों पर सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआरओ/प्रशासक अमृत लाल बिंद और ईओ चंद्रकृष्ण पांडेय के नेतृत्व में नपा कर्मियों ने जनजागरुकता के तहत पालिका मार्ग, तहसील, पैना, थाना मार्ग पर दुकानदारों आदि को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जागरूक किया। कर्मियों और स्वच्छता प्रहरियों ने वार्डों में सड़कों के किनारे बने नालों से प्लास्टिक एकत्रित किया। स्वच्छता प्रहरियों ने थाना के आरती घाट, परशुराम, सीता आदि घाटों पर साफ-सफाई की। जबकि पूजा-पाठ करने आए लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई। इस दौरान आनंद सिंह, मनोज गुप्त, जोखन बाबू, सरवन, राजेश कुमार जायसवाल, शंभू दयाल भारती, रामदास, पवन विश्वकर्मा, रतनबीर, गोलू सिंह, राजन पटेल, सुनील कुमार, रामशरन आदि मौजूद रहे।
प्लास्टिक हटाओ अभियान से जुड़े बच्चों को किया गया सम्मानित
सलेमपुर। प्लास्टिक हटाओ अभियान के तहत नगर पंचायत मझौलीराज में राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके लिए अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण ट्रस्ट की ओर से बच्चों को केंद्रीय कार्यालय पर सम्मानित किया गया।

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह तथा पत्रकार जवाहर लाल गुप्ता ने गीता प्रेस गोरखपुर की मासिक पत्रिका कल्याण व संगठन की नोटबुक बच्चों को देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले बच्चों में कक्षा सात की कुमारी प्रीति गुप्ता, कुमारी सुंदरी कुमारी, कुमारी आकांक्षा पटेल, प्रकाश पटवा एवं कुमारी शिवानी यादव व कथा कक्षा आठ के प्रवीण कुमार, कुमारी प्रिया गुप्ता एवं संध्या गुप्ता शामिल हैं। संस्था के संस्थापक सरदार दिलावर सिंह ने बच्चों से पूछा कि वे भविष्य में क्या बनना चाहेंगे तो अधिकांश बच्चों ने सेना, पुलिस अधिकारी व डॉक्टर बनने की इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed