फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Called the arrest unconstitutional, demanded a CBI inquiry

Deoria News: गिरफ्तारी को बताया असंवैधानिक, सीबीआई जांच की मांग

Mon, 22 Dec 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 22 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Called the arrest unconstitutional, demanded a CBI inquiry
देवरिया। पूर्व आईजी और आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी को उनकी पार्टी के पदाधिकारियों ने असंवैधानिक और राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए सीबीआई जांच की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व आईजी की तत्काल रिहाई के लिए पार्टी ने राष्ट्रपति एवं उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को डाक से ज्ञापन भेजा है।
भेजे ज्ञापन में आजाद अधिकार सेना के देवीपाटन मंडल के अध्यक्ष मंगल गिरी ने लिखा है कि 9 दिसंबर 2025 की मध्यरात्रि लखनऊ पुलिस ने पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वह दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सवार थे। उन्होंने कहा कि अमिताभ ठाकुर ने जेल में मुलाकात के दौरान उन्हें बताया कि वह कोडीनयुक्त कफ सिरप कांड को लेकर साक्ष्यों सहित उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका दाखिल करने वाले थे, तभी उन्हें ट्रेन से उतार लिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उनकी पिटाई की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। साथ ही आरोप लगाया कि कफ सिरप कांड से जुड़े साक्ष्य फाइल को जला दिया गया ताकि वह उन्हें अदालत में पेश न कर सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 19 दिसंबर 2025 को अमिताभ ठाकुर को देवरिया से वाराणसी कोर्ट में पेशी के लिए जिस पुलिस वैन में ले जाया गया, उसका बीमा 31 मार्च 2018 को ही समाप्त हो चुका था और फिटनेस भी 12 नवंबर 2021 को समाप्त हो चुकी थी। पार्टी ने इसे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश बताते हुए इसकी भी जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले की साजिश में कई बड़े स्तर के अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed