फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   By November 15, the roads should be pothole free

15 नवंबर तक हर हाल में हों सड़कें गड्ढामुक्त

Sat, 05 Nov 2022 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
By November 15, the roads should be pothole free
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने विकास भवन के गांधी सभागार में गड्ढा मुक्ति अभियान की समीक्षा - फोटो : DEORIA
15 नवंबर तक हर हाल में हों सड़कें गड्ढामुक्त
विज्ञापन

गलत सूचना देने वाले अधिशासी अभियंता की डीएम ने खोली पोल
देवरिया। सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। इसके लिए 15 नवंबर की डेड लाइन सभी कार्यदायी संस्थाओं के लिए निर्धारित की है है। डीएम ने अभियान की समीक्षा शुक्रवार को विकास भवन के गांधी सभागार में करते हुए उप निदेशक मंडी और गलत सूचना देने पर अधिशासी अभियंता का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्थाएं 15 नवंबर तक हर हाल में जनपद की सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दें। इसमें लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने लोकनिर्माण विभाग, प्रांतीय खंड तथा निर्माण खंड द्वारा किये जा रहे गड्ढा मुक्ति कार्य की धीमी रफ्तार पर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने सभी अधिकारियों को चेताचनी देते हुए कहा कि 15 नवंबर तक गड्ढा मुक्ति अभियान को पूरा नहीं किया गया तो शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में लापरवाही मानी जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता (प्रांतीय खंड) को बैठक में गलत जानकारी देने तथा अधिशासी अभियंता (सीडी) से अभियान में अत्यंत धीमी प्रगति पर स्पष्टीकरण तलब किया। साथ ही बैठक में नहीं आने पर मंडी परिषद के उप निदेशक शिव चरण लाल का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के 32 सड़कों के नवीनीकरण के लिए टेंडर न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जवाबदेही तय करने के लिए शासन को पत्र लिखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जिला पंचायत, नगर पालिका सहित समस्त नगर निकायों द्वारा गड्ढा मुक्ति के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने समस्त कार्यदायी संस्थाओं को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि काम समय से पूरा करें, निर्धारित समय अवधि के बाद वे स्वयं गड्ढा मुक्ति के कार्यों का औचक निरीक्षण करेंगे और कमी मिलने पर कठोर कार्रवाई करेंगे।

डी बैठक में अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी आरके सिंह, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग अबरार अहमद, अधिशासी अभियंता (एनएच) नूर मोहम्मद, अपर मुख्य अधिकारी ज्ञानधन सिंह, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed