फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bus-treller colided, 18 pilgrims injured

बरहज में ट्रेलर और बस में टक्कर, 18 श्रद्धालु घायल

Sun, 03 Apr 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
bus-treller colided, 18 pilgrims injured
बरहज में ट्रेलर और बस में टक्कर, 18 श्रद्धालु घायल
विज्ञापन

बरहज(देवरिया)। नगर स्थित मोहांव काली मंदिर के निकट शनिवार की रात करीब 11 बजे ट्रेलर और बस में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कुशीनगर के कई गांवों से बलिया के मनियर काली देवी के दर्शन करने जा रहे 18 यात्री घायल हो गए। पुलिस और लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। हादसे में किसी के गंभीर रुप से घायल होने की सूचना नहीं है।

शनिवार को कुशीनगर से भक्तों का समूह मनियर काली देवी दर्शन के लिए बस से रवाना हुआ। देर रात मोहांव काली मंदिर के निकट बस और ट्रेलर में टक्कर हो गई। रात में तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी भेजा। हादसे में कुशीनगर जिले के कई गांव के निवासी लालती देवी, लीलावती, कलावती, शीला देवी, कुसुमावती देवी, सरोज, मीना देवी, राजरानी, रीना, नंदिनी कुमारी, लीलावती देवी, सुमन देवी, अनिरुद्ध, लीलावती देवी, रामअधार गुप्त, राजेंद्र पासवान, अंशिका, काजल आदि को चोटे आई हैं। बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने और ट्रेलर में फंस जाने के कारण बरहज-देवरिया मार्ग पर जाम लग गया था। काफी मशक्कत के बाद रास्ता खाली कराकर जाम समाप्त कराया जा सका। इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस गई थी। ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed