फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   burnt idol of cm of west bengal

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका बंगाल की सीएम का पुतला

Thu, 10 Dec 2020 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
burnt idol of cm of west bengal
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका बंगाल की सीएम का पुतला
विज्ञापन

देवरिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के ऊपर हुए हमले के विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का पुतला जलाया। ममता सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए हिंसा की राजनीति करने का आरोप लगाया।

जिलाध्यक्ष विंदेश पांडेय ने कहा कि बंगाल में राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा पर हुआ हमला कायराना, शर्मनाक व अक्षम्य है। ममता बनर्जी अब हिंसा और खून खराबे की राजनीति पर उतर आई हैं। इन विपरीत परिस्थितियों में भी जेपी नड्डा ने साहस का परिचय देकर कार्यकर्ताओं का संबल मजबूत कर दिया है। भाजयुमो का कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेगा। ममता सरकार को भाजयुमो का प्रत्येक कार्यकर्ता करारा जबाब देगा। मंडल अध्यक्ष भाजपा देवरिया देहात राजन यादव ने कहा कि तृणमूल शासन में बंगाल अत्याचार, अराजकता और अंधकार के युग में जा चुका है। टीएमसी के राज में पश्चिम बंगाल के अंदर जिस तरह से राजनीतिक हिंसा को संस्थागत कर चरम सीमा पर पहुंचाया गया है, वो लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले सभी लोगों के लिए चिंताजनक है। मीडिया प्रमुख भाजपा अंबिकेश पांडेय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी के गुंडों ने प्रजातंत्र का गला घोंटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है लेकिन उनकी ये अराजकता अब ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। इस दौरान आकाश मिश्रा, अमन शुक्ला, रूपम पांडेय, विशाल पांडेय, सूर्यांश कुशवाहा, आदित्य मिश्रा, दिवाकर पांडेय, रोहित मद्धेशिया, हेमंत गुप्ता, विकास दुुबे, मंटू मद्धेशिया, शैलेश चौहान, सूरज मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed