फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bullies dragged girl student to sugarcane field, accused arrested

Deoria News: छात्रा को गन्ने के खेत में खींच ले गए शोहदे, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 24 Dec 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 24 Dec 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Bullies dragged girl student to sugarcane field, accused arrested
देवरिया। स्कूल से घर लौटते समय छात्रा को शोहदे गन्ने के खेत में खींच ले गए और छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शोहदों ने सुनसान रास्ते में घटना को अंजाम दिया। मामले में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने छात्रा के गांव के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
विज्ञापन


तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कक्षा 12 की छात्रा रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ती है। स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह शुक्रवार को दोपहर में घर लौट रही थी। बीच रास्ते में बंधे के पास सुनसान स्थान पर दो युवकों ने उसे रोका। छात्रा अभी कुछ समझ पाती कि युवक उसे पास के गन्ने के खेत में खींच ले गए। शोर मचाने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक विनीत और अभिषेक पर छेड़खानी एसएसी-एसटी एक्ट का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दोनों युवक छात्रा के गांव के बताए जा रहे हैं। इंस्पेक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed