फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bullet rider killed two youths after being hit by a bus in Deoria

Deoria News: देवरिया में बस की चपेट में आने से बुलेट सवार दो युवकों की मौत, गांव में छाया मातम

Mon, 12 Dec 2022 03:48 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Mon, 12 Dec 2022 03:48 PM IST
सार

अभी वह देवरिया- कसया मार्ग स्थित डुमरी राघोपुर पुल के निकट पहुंचे थे कि देवरिया की तरफ से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गए। बाइक को टक्कर इतनी तेज लगी कि दोनों युवक लगभग 10 फीट ऊपर हवा में उछल कर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गए। हादसे में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Bullet rider killed two youths after being hit by a bus in Deoria
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पास सोमवार को रोडवेज बस की चपेट में आने से  बुलेट सवार दो युवकों की मौत हो गई। बस के झटके से बाइक सवार हवा में उछल कर सड़क किनारे गड्ढे में गिर पड़े।
विज्ञापन


सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के धनौती खुर्द निवासी खुशहाल यादव 25 वर्ष पुत्र सुदामा यादव एवं बादल अंसारी 22 वर्ष पुत्र हजरत अली अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से रामपुर कारखाना आए थे। काम निपटाने के बाद दोनों युवक को घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


अभी वह देवरिया- कसया मार्ग स्थित डुमरी राघोपुर पुल के निकट पहुंचे थे कि देवरिया की तरफ से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गए। बाइक को टक्कर इतनी तेज लगी कि दोनों युवक लगभग 10 फीट ऊपर हवा में उछल कर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गए। हादसे में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थोड़ी देर बाद क्षेत्राधिकारी सदर श्रीयस त्रिपाठी भी पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed