{"_id":"6644920966bb4f78e60b37ff","slug":"bullet-hits-bicycle-in-deoria-two-killed-2024-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बुलेट ने साइकिल में मारी टक्कर दो की मौत, बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बुलेट ने साइकिल में मारी टक्कर दो की मौत, बाइक सवार घायल
Wed, 15 May 2024 04:14 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 15 May 2024 04:14 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर परसिया भंडारी पेट्रोल पंप के पास बाइक ने एक साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार समेत दो की मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने जीवित होने की आशंका पर तीनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया। जहां डाक्टर ने बुजुर्ग साइकिल सवार और बाइक पर पीछे बैठी किशोरी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया भंडारी गांव निवासी सदा फल यादव (65) किसी कार्य के लिए साइकिल से पास के चौराहे पर आए थे। यहां से घर जाते समय देवरिया सलेमपुर फोरलेन पर गांव के पेट्रोल पंप के पास ही पहुंचे थे कि तेज रफ्तार से आर रहे बुलेट बाइक सवार ने साइकिल में तेज टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सदा फल और बाइक पर सवार बिहार प्रांत के जिला सिवान के ग्राम शामपुर की रहने वाली रुचि कुमारी (16) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच तीनों को मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया।
विज्ञापन
जहां डाक्टर ने सदा फल और रुचि कुमारी को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी। लेकिन तब तक सभी अस्पताल जा चुके थे। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।