{"_id":"62e96f932ec8b76c37691b58","slug":"budget-alloted-for-3-new-nagar-panchayat-deoria-news-gkp4458368179","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई नगर पंचायतों और बरहज नगर पालिका को बजट आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई नगर पंचायतों और बरहज नगर पालिका को बजट आवंटित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई नगर पंचायतों और बरहज नगर पालिका को बजट आवंटित
भवन, सड़क आदि निर्माण के लिए कैबिनेट का अनुमोदन
तीनों नई पंचायतों के कार्यालय और मूलभूत सुविधाओं पर बजट होगा खर्च
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नई नगर पंचायत पथरदेवा, तरकुलवा, बैतालपुर और नगर पालिका गौरा बरहज को नगर सृजन योजना के तहत मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में मूलभूत सुविधाओं के लिए धन की स्वीकृति मिल गई। इसे नगर पंचायत के भवन और अन्य आमजन की सुविधाओं के लिए खर्च किया जाएगा।
19 जुलाई को पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र की पथरदेवा बाजार, तरकुलवा और सदर विधानसभा क्षेत्र को लेकर बैतालपुर को नगर पंचायत बनाए जाने की मंजूरी कैबिनेट दी थी। इसमें करीब 30 गांव शामिल किए गए हैं। पथरदेवा और तरकुलवा में आठ-आठ और बैतालपुर के 14 गांवों को शामिल किया गया है। तीनों निकायों में 30 गांवों को शामिल किया जाना है। इन गांवों में नगरीय सुविधा उपलब्ध होगी। इनमें सबसे बड़ी नगर पंचायत बैतालपुर होगी।
मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत इन तीनों नगर पंचायतों और नगर पालिका बरहज के मार्गदर्शी सिद्धांत का अनुमोदन हो गया है। इसके तहत नागरिकों को मूलभूत नगरीय सुविधाएं सड़क, पार्क, नाला, सामुदायिक भवन, परिषदीय विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, बिजली की आधारभूत संरचना के लिए बजट आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
इस योजना के तहत राज्य वित्त व केंद्रीय वित्त का बजट भी क्षेत्रफल के हिसाब से खर्च किया जाएगा। भवन निर्माण के लिए परंपरागत तकनीकों के अतिरिक्त पर्यावरण अनुकूल नवाचार तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इन इलाकों में निवास करने वाले लोगों को नगर निकाय की सुविधा के साथ ही विभिन्न प्रकार का कर देना होगा।
नगर पालिका देवरिया का सीमा विस्तार नहीं
देवरिया। इस बार भी मंगलवार की कैबिनेट की बैठक में नगर पालिका देवरिया के सीमा विस्तार को हरी झंडी नहीं मिल पाई है। इसके कारण सभी तैयारियों के बाद 29 गांव नगर क्षेत्र में शामिल नहीं हो पाएंगे। प्रबल संभावना थी कि नगर पालिका का सीमा विस्तार अब नहीं होगा, क्योंकि निकाय चुनाव नजदीक आ रहा है।
18 जुलाई को नगर विकास के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात का पत्र जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को मिला था। इसमें बताया गया था कि गांवों की आपत्तियों की निराकरण आख्या जिला प्रशासन ने भेजी है। इसके कारण आस लगी थी कि नगर पालिका देवरिया का सीमा विस्तार हो जाएगा।