फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   BSP leader and two other jailed

बसपा नेता समेत दो को पुलिस ने जेल भेजा

Wed, 14 Oct 2015 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सलेमपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/ सलेमपुर। Updated Wed, 14 Oct 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


सीवान कलेक्ट्रेट में विधानसभा चुनाव के लिए पर्चा दाखिल करने के बाद गिरफ्तार दोनों प्रत्याशियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 दोनों उम्मीदवारों पर एक मुकदमे में न्यायालय का वारंट था और काफी दिनों से पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहे थे। 

सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के लकड़ी दरगाह गांव निवासी बसपा नेता बल्मिकी प्रसाद बहुजन समाज पार्टी से सीवान विधानसभा सीट से विधायक पद के लिए चुनाव लड़ रहे है। 

मंगलवार को सीवान कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल करने गए थे। जांच के दौरान पता चला कि सीवान न्यायालय में लंबित एक मुकदमे में फरार चल रहे है और इनके खिलाफ वांटर जारी है। इस आरोप में पुलिस बसपा नेता को गिरफ्तार कर लिया। 

इसके अलावा गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी नीरज तिवारी निर्दल चुनाव गोरियाकोठी विधानसभा क्षेत्र से लड़ रहे है। इसके लिए सीवान कलेक्ट्रेट में यह भी अपने समर्थकों के साथ अपना पता बदलकर पर्चा दाखिल करने गए थे। 

प्रशासन की आंखों में धूल झोककर पर्चा दाखिल कर रहे नीरज तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि कागज में नीरज अपना पता मधेपुर जिले के थाना किशुनगंज के नयानगर तिवारी बासा गांव का बताया है। इनके खिलाफ भी दो वारंट जारी था जिसमें फरार चल रहे थे।

 इसके पूर्व भी सीवान कलेक्ट्रेट से पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस बाबत सीवान एसपी सौरभ कुमार साह ने बताया कि दोनों उम्मीदवार न्यायालय में लंबित एक केस में वांछित थे। इन्हे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed