फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   brought dead body innoscent, meyhem in village

मासूम का शव गांव में पहुंचते ही मच गई चीख-पुकार

Sun, 26 Jun 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
brought dead body innoscent, meyhem in village
मासूम का शव गांव में पहुंचते ही मच गई चीख-पुकार
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बैरौना गांव के पास ट्रक से कुचलने से हुई डेढ़ वर्षीय मासूम अनूप की मौत के बाद बवाल को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही मासूम का शव गांव पहुंचा, परिवार में चहुंओर चीख-पुकार मच गई। पुलिस की देखरेख में बरहज सरयू नदी किनारे शव का अंतिम संस्कार कराया गया।
बैरौना गांव निवासी राधेश्याम राजभर के दो बेटों में डेढ़ वर्षीय अनूप छोटा बेटा था। शनिवार की देर शाम को वह घर के पास खेल रहा था। चालक के ट्रक को पीछे करते समय अनूप ट्रक की चपेट में आ गया। मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की उलाहना देने पर ट्रक चालक और मृतक के परिजनों में बहस शुरू हो गई। आरोप है कि ट्रक चालक अपने परिवार के साथ मिलकर पीड़ित परिवार से मारपीट करने लगा। इस दौरान मृतक के पिता राधेश्याम, चाचा श्रीराम, मुरारी और मंटू घायल हो गए। श्रीराम के सिर में गंभीर चोटे आई है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक मामला बढ़ते देख चालक पक्ष ने स्वयं ट्रक को आग लगा दी। उधर रविवार दोपहर बाद जैसे ही मासूम का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा परिवार में चहुंओर चीख पुकार मच गई। मां पिलवंता देवी, बड़ी मां सोनी देवी, अमलावती देवी और निर्मला देवी रोते-रोते बेहोश हो जा रही थीं। पिता राधेश्याम सबका ढांढस बढ़ाते हुए स्वयं फफक-फफक कर रोने लग रहे थे। पुलिस की मौजूदगी में बरहज सरयू नदी किनारे अंतिम संस्कार किया गया। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि स्थिति सामान्य है। मासूम का अंतिम संस्कार हो गया। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए एक दो दिन पुलिस गांव में तैनात रहेगी।
विज्ञापन

सात लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, पांच गिरफ्तार
खुखुंदू। बैरौना गांव में ट्रक से मासूम अनूप के कुचलने से हुई मौत और मारपीट की घटना में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर कार्रवाई की है। पुलिस ने पांच को गिरफ्तार कर लिया है। बैरौना गांव निवासी मृतक मासूम अनूप के पिता राधेश्याम राजभर ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि ट्रक चालक ने बच्चे के ऊपर वाहन चढ़ा दिया, जिससे मासूम की मौत हो गई। घटना की उलाहना देने पर चालक और उसके परिवार वालों ने मिलकर मुझे और मेरे भाइयों को लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया और हमलावरों ने ट्रक में स्वयं आग लगा दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रामानंद राजभर, रामप्यारे, गामा, सूरज, संजय, सीमा और बबलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कियाहै। पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि मासूम अनूप को ट्रक से कुचलने के बाद चालक पक्ष ने पीड़ित परिवार से मारपीट की और उन्हें फंसाने के लिए स्वयं ट्रक को आग के हवाले कर दिया गया। पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी दो की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed