{"_id":"69ebc030f8d2d97bfb050646","slug":"brother-withdraws-rs-4-lakh-from-sisters-account-spends-money-on-girlfriend-deoria-news-c-208-1-deo1032-180195-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भाई ने बहन के खाते से उड़ाए चार लाख, प्रेमिका पर लुटाई रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भाई ने बहन के खाते से उड़ाए चार लाख, प्रेमिका पर लुटाई रकम
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र की एक महिला के बैंक खाते से उसके सगे भाई ने चार लाख रुपये निकालकर प्रेमिका पर खर्च कर दिया। जानकारी होने पर महिला ने बैंक पहुंचकर खाते को होल्ड करवा दिया है। हालांकि, मामला घर का होने के चलते महिला ने इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है।
शुक्रवार को बैंक पहुंची महिला ने ब्रांच मैनेजर को बताया कि उसके पति विदेश में रहते हैं और वह मायके में रहकर बच्चों को पढ़ाती है। पति वहां से बैंक खाते में रुपये भेजते हैं। घर के खर्च और बच्चों के साथ ही भाई की भी जरूरतों के लिए महिला ने अपने बैंक खाते पर ऑनलाइन पेमेंट के लिए यूपीआई आईडी बनाकर संचालन के लिए उसे भाई को दे दिया था। भाई ने इसी का फायदा उठाते हुए खाते से करीब चार लाख रुपये ऑनलाइन निकाल लिए और अपनी प्रेमिका पर खर्च कर दिए।
किसी जरूरत पर जब महिला रुपये निकालने बैंक पहुंची तो खाते से रकम कम होने की जानकारी मिली। इस पर उसने भाई से पूछताछ की। पहले तो वह टालमटोल करता रहा, लेकिन सख्ती करने पर उसने पूरा मामला स्वीकार कर लिया। महिला ने शाखा प्रबंधक से मिलकर अपने खाते के संचालन पर रोक लगवा दिया है। महिला का कहना है कि उसने यह रकम बच्चों की पढ़ाई के लिए जमा कर रखी थी। भाई को किसी ने जाल में फंसाकर पैसे निकाल लिए हैं। घर का मामला है, इसलिए वह कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहती है।