{"_id":"64953cc5a7fb72de46049286","slug":"brother-killed-brother-for-broken-mango-in-deoria-2023-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Murder in Deoria: आम तोड़ने के विवाद में भाई ने की भाई की हत्या, सिर में डंडा लगने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder in Deoria: आम तोड़ने के विवाद में भाई ने की भाई की हत्या, सिर में डंडा लगने से हुई मौत
Fri, 23 Jun 2023 12:06 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:06 PM IST
सार
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सोनकर, एसडीएम अरुण कुमार और सीओ जिलाजीत ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कोतवाली पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
आम तोड़ने के विवाद में एक भाई ने सगे भाई की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। घटना बृहस्पतिवार की रात क्षेत्र के अकटहां गांव में हुई। पुलिस ने हत्या के आरोपी मृतक के भाई और भाभी को हिरासत में ले लिया है। घटना स्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक और एसडीएम ने दौरा किया। पुलिस आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
अकटहा गांव निवासी वंशराज के बेटे नंदलाल निषाद और मेवालाल निषाद अलग-अलग रहते है। बृहस्पतिवार की शाम को नंदलाल ने घर के सामने चारागाह की जमीन पर आम के पेड़ से आम तोड़ लिया। इस बात को लेकर रात में करीब नौ बजे नंदलाल और मेवालाल निषाद के परिवार के बीच मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
नंदलाल की पत्नी जानकारी देवी के अनुसार, उनके जेठ ने लाठी, डंडे से जमकर पीटा। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण नंदलाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर सहमी पत्नी जानकी ने रात में पुलिस को सूचना नहीं दिया। शुक्रवार की सुबह उसने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में 10 दिन में हुईं 500 मौतें, इनसे डरें नहीं, बस संभलकर रहें
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सोनकर, एसडीएम अरुण कुमार और सीओ जिलाजीत ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कोतवाली पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन कर रही है।
इस बाबत प्रभारी कोतवाल केशव मौर्या ने कहा कि तहरीर के अनुसार केस पंजीकृत कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इस बाबत प्रभारी कोतवाल केशव मौर्या ने कहा कि तहरीर के अनुसार केस पंजीकृत कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।