फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bristles the city and village, Diwali today

जगमग हुए शहर और गांव, दीपावली आज

Tue, 10 Nov 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया Updated Tue, 10 Nov 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
दीपावली पर्व पर शहर से लेकर गांव तक जगमग हो गए हैं। आज धन की देवी लक्ष्मी और गणेश जी की विधि-विधान से पूजा की जाएगी। 

मिठाई खाकर और पटाखा फोड़कर लोग खुशी का इजहार करेंगे। वहीं, तमाम जगहों पर लक्ष्मी जी की मूर्ति स्थापित कर पूजा शुरू हो गई है। दीपों का पर्व दीपावली आज है। 

इसकी तैयारियां पिछले काफी दिनों से ही चल रही थी। लोग अपने घरों की साफ-सफाई और पेंटिंग कराने में लगे हुए थे। सबकी सोच थी कि दीपावली पूर्व ही उनका घर सजकर तैयार हो जाए। 

साफ-सफाई और पेंटिंग के बाद लोगों ने अपने घरों को झालरों से सजाया है। शाम होते ही इसे जला दिया गया। जिससे घरों की सुंदरता देखते ही बन रही है। 

 गांवों में लोगों ने अपनी मकानों को झालरों और दीयों से जगमग कर दिया है। बुधवार की शाम को लक्ष्मी-गणेश का पूजन किया जाएगा। इसके बाद लोग मिठाई बांटेंगे। पटाखा फोड़कर दीपावली की खुशियां मनाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed