{"_id":"5fa2f0638ebc3e1a27223b09","slug":"bride-s-phone-and-money-theft-salempur-news-gkp3720646127","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे का भाई बन उड़ा दिया दुल्हन का मोबाइल फोन और रुपये, गांव वालों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे का भाई बन उड़ा दिया दुल्हन का मोबाइल फोन और रुपये, गांव वालों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूल्हे का भाई बन उड़ा दिया दुल्हन का मोबाइल फोन और रुपये, गांव वालों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा
चनुकी। दूल्हे का भाई बताकर कन्या पक्ष के घर पहुंचे युवक ने मोबाइल व रुपये चुरा लिया। सुबह जानकारी होने पर वर पक्ष वालों ने उसकी उसकी पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
नगर पंचायत लार के घारी निवासी खेदू खान के लड़के की बरात मंगलवार की रात बिहार के गुठनी थाना क्षेत्र के चित्ताखाल गई थी। बरात में गांव का युवक भी गया था। वह कन्या के दरवाजे पर गया और अपने को दूल्हे का भाई बताकर घर के अंदर चला गया। घर के लोग शादी की रस्म निभाने लगे। युवक ने मौका देखकर दुल्हन का मोबाइल फोन और 15 हजार रुपये चुरा कर निकल गया। बाद मेें मोबाइल फोन की खोज होने लगी। जब मोबाइल फोन नहीं मिला तो वहां मौजूद लोग अपना-अपना बैग देखने लगे। पता चला कि रुपये भी गायब हैं। इस बात की जानकारी दूल्हा पक्ष को हो गई। जब बरात वापस आई तो युवक के बारे में पता चला। लोगों ने उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। चौकी प्रभारी लार प्रमोद सिंह ने बताया कि युवक हिरासत में है। पूछताछ की जा रही है।