{"_id":"5e8b5f988ebc3e72bd71168b","slug":"brick-owner-locked-labours-deoria-news-gkp347204356","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से ईंट भट्ठे पर भूख से तड़प रहे थे मजदूर, DM के पास पहुंची शिकायत तो भोजन लेकर पहुंचे सलेमपुर तहसीलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से ईंट भट्ठे पर भूख से तड़प रहे थे मजदूर, DM के पास पहुंची शिकायत तो भोजन लेकर पहुंचे सलेमपुर तहसीलदार
Tue, 07 Apr 2020 11:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन से बड़हरा ईंट भट्ठे पर भूख से तड़प रहे मजदूरों को प्रशासनिक टीम ने भोजन कराया। थाने पहुंचे मजदूरों ने ईंट भट्ठा मालिका पर जबरन रखने और मजदूरी नहीं देने का आरोप लगाया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने भट्ठा मालिका के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। मजदूरों को सलेमपुर के बापू इंटर कॉलेज में रखा गया है।
बिहार के छत्तीसगढ़ का आठ परिवार के 24 मजदूरों को क्षेत्र के बड़हरा ईंट भट्ठे पर कई दिनों से जबरन रखा गया था। इसकी शिकायत किसी ने डीएम अमित किशोर से की। डीएम के निर्देश पर भट्ठे पर तहसीलदार सलेमपुर सतीश कुमार और श्रम प्रवर्तन अधिकारी महेंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। अधिकारियों से मजदूरों ने अपनी पीड़ा सुनाते हुए बताया कि दो दिन से हम लोग भोजन नहीं किए हैं। हम लोगों को भट्ठा मालिक पैसा नहीं दे रहे हैं और न ही घर जाने दे रहे हैं।
प्रशासनिक टीम ने मजदूरों को भोजन कराया। फिर उन्हें थाने लेकर पहुंची। तहसीलदार और श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर सभी को सलेमपुर बापू इंटर कॉलेज में रखा गया है। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद मजदूरों को उनके घर भेजवाया जाएगा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने कहा कि भट्ठा मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। तहरीर पुलिस को दी गई है। एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी।