{"_id":"63e821d5f1839e1b5606be94","slug":"brick-kiln-owner-received-death-threat-on-phone-deoria-news-c-7-1-50927-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: ईंट भट्ठा मालिक को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: ईंट भट्ठा मालिक को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी
Sun, 12 Feb 2023 04:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भलुअनी। क्षेत्र के टेकुआं गांव निवासी और ईंट भट्ठा व्यवसायी मनीष यादव को फोन पर किसी ने जान से मारने की धमकी दी है। करीब आठ वर्ष पूर्व उनके पिता जितेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। धमकी मिलने से परिजन सहमे हुए हैं। ईंट भट्ठा मालिक ने पुलिस और विधायक दीपक मिश्र शाका से गुहार लगाई है।
पुलिस को दी तहरीर में मनीष ने कहा है कि मोबाइल फोन पर अज्ञात व्यक्ति गाली-गलौज करते हुए धमकी दिया। उसने पांच माह के भीतर जान से मारने को कहा है। ब्लॉक परिसर में बजट पर चर्चा कार्यक्रम में आए क्षेत्रीय विधायक को घटना की जानकारी मनीष ने दी और जानमाल की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर बृजेश मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।