फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Breakdown in main line

Deoria News: मेन लाइन में ब्रेकडाउन से 16 घंटे गुल रही 400 गांवों की बिजली

Sat, 18 Nov 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 18 Nov 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Breakdown in main line
देवरिया। तरकुलवा बिजली घर की मेन लाइन में बृहस्पतिवार की रात ब्रेकडाउन होने से क्षेत्र के करीब 400 गांवों की बिजली 16 घंटे तक गुल रही। कर्मचारियों की मशक्कत के बाद फाल्ट खोजा गया, शुक्रवार दोपहर बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन


कुशीनगर जिले के कसया पॉवर हाउस से विद्युत उपकेंद्र तरकुलवा की बिजली सप्लाई होती है। यहां से तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़रामपुर और बंजरिया फीडरों के लगभग 400 गांवों सहित तरकुलवा, पथरदेवा, रामपुरखास, सोन्हुला रामनगर, महुआपाटन, बंजरिया कंचनपुर, महुआपाटन, गुलहरिया आदि कस्बों में बिजली आपूर्ति की जाती है। बृहस्पतिवार रात दस बजे के करीब कसया सबस्टेशन से आने वाली 33 हजार की मेन लाइन में बनवारी टोला के पास फाल्ट हो गया। बिजली कर्मियों ने रात में पेट्रोलिंग की, लेकिन फाल्ट नहीं मिल पाया और तरकुलवा उपकेंद्र के सभी फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। समूचे इलाके में अंधेरा छा गया। बिजली गुल रहने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों के छत पर लगी पानी की टंकियां सूख गईं। इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। मोबाइल बंद हो गए। कस्बों के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर हर रोज होने वाली गतिविधियां ठप पड़ गई। सहज जनसेवा केंद्रों से लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को काफी मशक्कत के बाद फाल्ट का पता चल सका, जिसके बाद बिजली कर्मचारियों ने उसे ठीक करके दोपहर बाद दो बजे के करीब आपूर्ति बहाल किया। जेई संदीप कुमार ने बताया कि रात में मेन लाइन में खराबी आ गई थी, जिसे सुबह ठीक किया गया है। इस बीच रोस्टिंग में सप्लाई कट गई है। शुक्रवार को दोपहर दो बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed