फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Boyfriend stopped girlfriend marriage by sending video to groom

Deoria: दूल्हे को वीडियो भेजकर प्रेमी ने रुकवाई प्रेमिका की शादी, अब थाने में चल रही पंचायत

Wed, 25 May 2022 05:22 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 25 May 2022 05:22 PM IST
सार

 एसओ प्रमोद सिंह ने कहा कि तिलक चढ़ गया था। बरात आनी थी लेकिन दूल्हे को एक वीडियो भेजा गया, जिसके बाद से वह शादी से इनकार कर रहा है। मामले सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Boyfriend stopped girlfriend marriage by sending video to groom
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी क्षेत्र के एक गांव में तय थी। तीन दिन पहले तिलक भी चढ़ गया था। तिलक चढ़ने के दूसरे दिन बाद एक शख्स ने दूल्हे को शादी न करने के लिए चेताया। बुधवार को बरात आनी थी।

विज्ञापन


इसके बाद भी दूल्हे ने शादी से इनकार नहीं किया। युवक ने इसके बाद अपने साथ दुल्हन की एक वीडियो दूल्हे को भेज दिया। वीडियो देखने के बाद दूल्हे का होश उड़ गया और उसने शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


शादी के ऐन मौके पर दूल्हे के इनकार करने के बाद लड़की के घर वाले परेशान हो गए। इसके दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हे को मनाने उसके दरवाजे पर पहुंच गए। इसके बाद भी बात नहीं बनी तो महुआडीह थाना पर पंचायत चली। जो देर शाम तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर दोनों परिवारों में तैयारियां ठप होने से आए रिश्तेदारों और गांव के लोगों में कौतूहल बना हुआ है। एसओ प्रमोद सिंह ने कहा कि तिलक चढ़ गया था। बरात आनी थी लेकिन दूल्हे को एक वीडियो भेजा गया, जिसके बाद से वह शादी से इनकार कर रहा है। मामले सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed