{"_id":"6633fffaed769164580011f5","slug":"booklet-will-be-given-to-pithaseen-officers-deoria-news-c-208-1-deo1004-124674-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चुनाव में पीठासीन अधिकारियों को प्रपत्र या लिफाफे ढूंढ़ने में नहीं करनी पड़ेगी मशक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चुनाव में पीठासीन अधिकारियों को प्रपत्र या लिफाफे ढूंढ़ने में नहीं करनी पड़ेगी मशक्कत
Fri, 03 May 2024 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 03 May 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
सुविधा के लिए लिफाफों को क्रमबद्ध रूप से व्यवस्थित करके एक बुकलेट के रूप में देने की पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत चल रहे प्रथम सत्र के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय ने बताया कि इस बार पीठासीन अधिकारियों की सुविधा के लिए सभी प्रपत्रों या लिफाफों इत्यादि को क्रमबद्ध रूप से व्यवस्थित करके एक बुकलेट के रूप में देने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पीठासीन अधिकारियों को अपने निर्वाचन संबंधित दायित्वों के निर्वहन में आसानी होगी। सभी प्रकार के अनुलग्नक, प्रारूप, रिपोर्ट और घोषणाएं, थाना प्रभारी को शिकायती प्रपत्र, विजिटर शीट, पीएसओ फाइव इत्यादि क्रमबद्ध रूप से एक बुकलेट के रूप में दिए जाएंगे। ताकि पीठासीन अधिकारी को उन्हें ढूंढ़ने तथा तैयार करने में परेशान नहीं होना पड़ेगा। उक्त सभी फॉर्मेट कई प्रतियों में होंगे। इससे उनके गलत होने पर फोटोकॉपी इत्यादि की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। टाउन हॉल परिसर के प्रथम प्रशिक्षण सत्र के दौरान सभी पीठासीन अधिकारियों को इसके संदर्भ में अवगत भी कराया जा रहा है।
निर्वाचन की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए सभी मतदान कार्मिकों को व्हाट्सएप ग्रुप से भी जोड़ा गया है | व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी वे अपने सभी प्रश्नों का मास्टर ट्रेनर्स से त्वरित समाधान प्राप्त कर सकते हैं।