फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Booking of reserved tickets being disrupted in Salempur, Barhaj

Booking of reserved tickets being disrupted in Salempur, Barhaj

Mon, 03 Jan 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Booking of reserved tickets being disrupted in Salempur, Barhaj
सलेमपुर, बरहज में बाधित हो रही आरक्षित टिकट की बुकिंग
विज्ञापन

सलेमपुर। रेलवे स्टेशन पर आरक्षित टिकट प्रणाली का यूपीएस करीब दस दिन से खराब है। इसके चलते बिजली गुल होने, वोल्टेज अप डाउन होने से यूपीएस ट्रिप कर जा रहा है। इस वजह से लिंक फेल हो जाता है, जिसके चलते सलेमपुर व बरहज में आरक्षित टिकट की बुकिंग बाधित हो रही है। शिकायत के बाद भी सुधार नहीं हुआ।
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बिजली के अलावा सोलर सिस्टम भी लगाया गया है। बिजली के कटने या वोल्टेज लो या हाई होने पर आरक्षित टिकट सिस्टम बंद न हो, उसके लिए यूपीएस लगाया गया है। यूपीएस करीब दस दिन से खराब है। इसकी सूचना रेलवे अधीक्षक की ओर से इलेक्ट्रिक विभाग को दी गई है। अब तक इसे ठीक नहीं किया गया। दिन में करीब दस से बारह बार यूपीएस ट्रिप कर रहा है। एक बार ट्रिप करने पर लिकं को चालू कराने के लिए दिल्ली सूचना देनी पड़ती है। चालू करने में करीब बीस मिनट का समय जाया होता है। सबसे दिक्कत तत्काल टिकट के लिए होती है।
विज्ञापन

ट्रिप करने पर तत्काल के लिए लाइन में लगे रेल यात्रियों को काफी दिक्कत होती है। कई बार उन्हें टिकट नहीं मिल पाता है। यूपीएस की ट्रिपिंग का खामियाजा सलेमपुर के साथ ही बरहज के यात्री भी भुगत रहे हैं। बरहज में स्थापित आरक्षित काउंटर का लिंक सलेमपुर से जुड़ा है। जब यहां बंद होता है तो बरहज में टिकट का आरक्षण बाधित हो जाता है। इसकी शिकायत की गई है, लेकिन अब तक इसका सुधार नहीं हुआ। इस संबंध में वाणिज्य अधीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि करीब दस दिन से यूपीएस में खराबी आई है। इसकी शिकायत बिजली विभाग को की गई है। शीघ्र ही ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed