{"_id":"63ac05e5cb60675cb7226ca5","slug":"body-of-missing-student-found-floating-in-gandak-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लापता छात्र का गंडक नदी में उतराता मिला शव, परिजनों में मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लापता छात्र का गंडक नदी में उतराता मिला शव, परिजनों में मची चीख-पुकार
Wed, 28 Dec 2022 02:32 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी लार/चनुकी।
संवाद न्यूज एजेंसी लार/चनुकी।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 28 Dec 2022 02:32 PM IST
सार
लार थाना क्षेत्र के रावतपार रघेन गांव निवासी सुमंत शर्मा का बेटा सतीश शर्मा 16 इंटर मीडिएट का छात्र था। 24 दिसम्बर को चार बजे दिन में घर से मंदिर जाने की बात कह निकला था। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले में चार दिन पूर्व घर से लापता हुए छात्र सतीश शर्मा का शव बुधवार की सुबह उसके गांव से उत्तर दिशा में गंडक नदी में उतराता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक के पिता सुमंत शर्मा ने शव की शिनाख्त अपने छोटे पुत्र के रूप में की। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।
विज्ञापन
लार थाना क्षेत्र के रावतपार रघेन गांव निवासी सुमंत शर्मा का बेटा सतीश शर्मा 16 इंटर मीडिएट का छात्र था। 24 दिसम्बर को चार बजे दिन में घर से मंदिर जाने की बात कह निकला था। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी थी। उधर बुधवार की सुबह मछुआरे गंडक नदी में चनुकी घाट पुल के नीचे मछली पकड़ रहे थे। इसी बीच एक शव उतराता हुआ देखा।
विज्ञापन
इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मछुआरों की सहयोग से शव को बाहर निकाला गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही नदी तट पर पहुंचे पिता ने शव की शिनाख्त सतीश के रूप में की। बेटे की मौत के बाद से मां हेवती देवी गश खाकर गिर पड़ी। वहीं पिता बेटे की मौत से गमजदा हैं। सीओ देव आनंद ने बताया कि छात्र का शव गांव से उत्तर दिशा में स्थित गंडक नदी से मिला है। परिजनों ने शव की पहचान की है।
विज्ञापन
परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत करने की इच्छा रह गई अधूरी
सतीश घर पर ही रहकर इंटरमीडिएट में पढाई करता था। पिता सुमंत किराए पर गाड़ी चलाते हैं। बड़ा भाई प्रतीक घर ही रहता है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसको लेकर सतीश हमेशा चिंतित रहता था। वह अक्सर मम्मी पापा से कहता था कि जब मैं कमाने लगूंगा तो परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक हो जाएगी। क्या पता कि उसकी यह इच्छा अधूरी रह जाएगी। यह कह पिता फफक पड़े। मौजूद लोगों ने उनका ढांढस बंधाया।