फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Body of elderly man who drowned in a drain found after eight hours.

Deoria News: नाले में डूबे बुजुर्ग का आठ घंटे बाद शव मिला

Tue, 28 Jul 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 28 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Body of elderly man who drowned in a drain found after eight hours.
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मंगराईच गांव के 65 वर्षीय वीरेंद्र शर्मा रविवार की रात सिसई से बाजार कर घर लौटते समय गांव की पुलिया से कोईलार नाले में गिर गए। हादसे की जानकारी होने पर घरवाले और पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों को बुलाकर पानी में सर्च अभियान चलाया गया। सोमवार की सुबह करीब आठ घंटे बाद शव पानी में उतराया मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया। खुखुंदू क्षेत्र के मंगराईच गांव निवासी वीरेंद्र शर्मा रविवार की रात करीब नौ बजे सिसई चौराहे से घर लौट रहे थे। इसी बीच गांव के पुलिया से कोईलार नाले में गिर गए। उन्हें नाले में गिरते हुए कुछ ग्रामीणों ने देख लिया था।
विज्ञापन

इसके बाद हादसे की जानकारी परिवार वालों को दी गई। परिवार वाले मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की। रात होने की वजह से सफलता नहीं मिली। मौके पर पुलिस पहुंची और गोताखोर बुलाए गए। रात में गोताखोर भी शव को ढूंढ़ नहीं पाए।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह जब शव पानी में उतराया तब उसे निकाला गया। प्रभारी थानेदार जयप्रकाश सिंह यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed