फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Blocked roads in protest of raw alcohol exposure

कच्ची शराब के विरोध में सड़क जाम कर प्रदर्शन

Fri, 25 Dec 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Fri, 25 Dec 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन

 तरकुलवा इलाके में कच्ची शराब की बिक्री और उससे हो रही लगातार घटनाओं से आक्रोशित लोगों ने हनुमानगंज चौराहे पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

 पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोग सड़क पर उतरे और कच्ची शराब के अड्डे और उपकरणों को तोड़ दिया। करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा।

 पुलिस ने बल प्रयोग करके मामले को शांत कराया । विरोध के चलते पथरदेवा-कंचनपुर मार्ग पर जाम लग गया। 

तरकुलवा इलाके के पथरदेवा चौकी के समीप हरपुर निजाम गांव में कई बर्षों से कच्ची शराब का कारोबार चल रहा है। कच्ची शराब से इलाके में कई लोगों की मौत हो चुकी हैं। 

शाम होते ही इलाके में मारपीट और महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं आम हो जाती हैं। कई बार गांव की महिलाओं ने विरोध किया तो शराब माफियाओं ने पुलिस की मदद से गांववालों की आवाज को दबा दिया। 

तरकुलवा इलाके में कच्ची शराब की बिक्री से नाराज लोग गुरुवार की सुबह सड़क पर आ गए। हरपुर निजाम गांव के जगदीश पटेल, हरेन्द्र चौहान, संजय पटेल, बंदेश प्रसाद, अकबर अली, राजीव पटेल सहित गांव सैकड़ों लोग गांव में शराब की भट्ठियों को नष्ट किया।

 शराब के उपकरण को फूंक दिया। कई कुंतल लहन और शराब को नष्ट किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सैकड़ो लोग हनुमानगंज चौराहे पर पहुंचे और जाम लगा दिया। इसी बीच जुलूस-ए-मोहम्मदी का जुलूस निकल रहा था। जाम के कारण जुलूस भी फंस गया।  

लोगों का आरोप था कि कई बार थाने और चौकी पर शराब की शिकायत की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस की आंख खोलने के लिए सड़क पर उतरना पड़ा।

 गांववालों का कहना था कि तरकुलवा इलाके के कंचनपुर, कोन्हवलिया, सिरवनिया, बसंतपुर धूसी, बालपुर श्रीनगर, सोन्हौला राम नगर, फरनहा, मछैला, पथरदेवा, सिधावे, महुआरी, में  शराब की बिक्री होती है।

 इन गांव से पुलिस को मोटी रकम लेती है। एसओ आलोक सोनी का कहना है कि चौकी क्षेत्र के लोग इस बारे में बेहतर जानकारी दे पाएंगे। मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed